आज एमआईसी सदस्यों को विभाग संभावित
रायगढ़| सोमवारको महापौर मधु बाई अपने मंत्रियों को नगर निगम की महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। पिछले सप्ताह भर से एमआईसी मेंबरों को विभाग मिलने की बात कही जा रही है।
लेकिन अब तक नहीं मिला है। महापौर के करीबियों की माने तो अपने 8 मंत्रियों के लिए विभागों की सूची बना ली गई है। मेयर ने अपने मंत्री मंडल में 9 पार्षदों को शामिल किया था, लेकिन कांग्रेस से सरस्वती भगत के इस्तीफा देने के बाद 8 पार्षद शामिल हैं। वरिष्ठ निर्दलीय पार्षदों के हाथों विभागों की जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है।