आज सुपर 30 के आनंद देंगे गुरु मंत्र
सोमवारको सुपर 30 कोचिंग सेंटर दिल्ली के संचालक आनंद कुमार औद्योगिक नगरी रायगढ़ के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुरू मंत्र देंगे। क्लास जिंदल आडीटोरियम में दो पालियों में क्लास लगाई जाएगी। कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने वाले छात्र छात्राओं को अपने साथ कूपन लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
औद्योगिक नगरी रायगढ़ में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कलेक्टर मुकेश बंसल सहायक कलेक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुरू मंत्र दे रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत देश की राजधानी दिल्ली की कोचिंग सेंटर सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार सोमवार को रायगढ़ पहुंच कर हजारों छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पिछले पखवाड़े भर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटा हुआ हैं। इसके लिए छात्र छात्राओं, स्कूलों, पालक गणों शिक्षकों को पंजीयन किया गया। जिसमें 36 सौ छात्र छात्राएं, 500 शिक्षक ने अपना पंजीयन करवाया है।
कार्यक्रम जिंदल के आडीटोरियम में तीन पालियों में आयोजित होगा।