पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी करा रहे वार्डों की सफाई

प्रभारी करा रहे वार्डों की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत ने सभी का सहयोग लेकर स्वच्छता अभियान चलाने की सार्थक पहल शुरू की है। स्वच्छता अभियान के लिए सफाई कर्मियों का दल गठित कर इनके साथ देख रेख के लिए दल प्रभारी की भी नियुिक्त की गई है।शहर में प्रति दिन सुबह 4 घंटे तक विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की समुचित कार्य योजना के बारे में प्रत्येक वार्ड के पार्षदों को भी जानकारी दी जाती है। इससे संबंधित पार्षद भी स्वयं उपस्थित रह कर अपने मुहल्ले में साफ सफाई का काम कराने लगे हैं।

सप्ताह के प्रत्येक दिन सफाई अभियान के लिए तीन अलग अलग सफाई दल बना कर उन्हें तीन अलग अलग वार्डों में सड़क नाली की साफ सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर में साफ सफाई का इस अभियान को चुस्त रखने के लिए प्रातः साढ़े छह बजे से साढ़े दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सफाई अभियान के दल में 3 सफाई कामगारों के साथ एक प्रभारी के अलावा वार्ड पार्षद के द्वारा भी देख रेख के काम में सहयोग दिया जा रहा है।

नगर पंचायत ने इस अभियान में शहर के नागरिकों को भी शामिल होने का आग्रह किया है। सीएमओ अशोक कुमार साहू ने बताया कि प्रत्येक स्वच्छता अभियान के दल प्रभारी के काम काज का ब्यौरा के साथ दल के प्रभारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। स्वच्छता अभियान के लिए अलग अलग दल को नियत तिथि को कार्य में उपस्थित रहना है। काम की देख रेख के लिए सीएमओ ने भी जिम्मेदारी ले रखी है। यहां स्वच्छता अभियान के लिए प्रति दिन 3 वार्डों में साफ सफाई का काम शुरू किया गया है। सफाई अभियान का रूट चार्ट के साथ कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर और उसके चालकों की भी सेवाओं का उल्लेख किया गया है।

सफाई दल प्रभारी के द्वारा नागरिकों के सुझाव पर बेहतर सेवा देने की पहल की जा रही है।

दल प्रभारियों की देखरेख में वार्डों की सफाई करते सफाई कर्मी।

आने लगा रास

शहरके नागरिकों का कहना है कि साफ सफाई अभियान की अच्छी शुरूवात की गई है। इसमें जनता के द्वारा चुने गए पार्षदों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।साफ सफाई का अभियान में नालियों की नियमित साफ सफाई होने से प्रारंभिक दौर में यह अभियान लोगों को रास आने लगा है।

पार्षद द्वय बिशू शर्मा और रम्मू शर्मा का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाने का यह अभियान तभी सार्थक बन सकता है जब नागरिकों की भी इसमें भागीदारी रहे। प्रत्येक घर के आस पास नियत स्थान पर कचरा डालने के बाद सफाई दल के आने पर अपनी देख रेख में साफ सफाई का काम पूरा कराया जाए। इस काम में कहीं पर कमी रहने पर अपने वार्ड पार्षद से संपर्क कर व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।श्री शर्मा का कहना है कि मिलजुल कर प्रयास होने से ही इस काम को गति मिल सकती है। सार्थक अभियान बस स्टैण्ड, रायगढ़ रोड़,अम्बिकापुर रोड़ और जशपुर रोड़ के अलावा विभिन्न गलियों में भी सफाई कामगारों की डयूटी लगा कर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत ने अपने सभी पार्षदों को सफाई अभियान का रूट चार्ट उपलब्ध करा कर उनसे इस अभियान में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। नगर पंचायत के सीएमओ का कहना है कि इसके बाद किसी भी पार्षद को साफ सफाई को लेकर शिकायत नहीं रहनी चाहिए।

सीधी बात|एके साहू, सीएमओ नगर पंचायत पत्थलगांव

प्रश्न.शहरमें शुरू किया गया सफाई अभियान की क्या स्थिति है !

उत्तर.स्वच्छताअभियान में नगर पंचायत के कर्मचारियों को अपने नियत दिन को ही सफाई दल की देख रेख के लिए उपस्थित रहना है। जनवरी माह से यह अभियान शुरू किया गया हे। सुबह 4 घंटे तक के इस काम में सभी का सहयोग की जरूरत है।

प्रश्न.स्वच्छताअभियान में नागरिकों का कितना सहयोग मिल रहा है !

उत्तर.शहरमें साफ सफाई के लिए शुरू किया गया यह अभियान सभी के साथ मिलजुल कर ही पूरा हो सकता है। नगर पंचायत के सफाई दल का सहयोग लेकर नागरिक अपना स्वच्छ मुहल्ला के बाद स्वच्छ शहर की पहचान कायम कर सकते हैं।

प्रश्न.शहरके बस स्टैण्ड पर टूटा हुआ टॉयलेट बनाने की क्या योजना है !

उत्तर.बसस्टैण्ड का टूटा हुआ टॉयलेट से बसों से आने वाली महिला यात्रियों को शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है। इस काम के लिए परिषद की पहली बैठक में स्वीकृति लेकर टूटे हुए टॉयलेट का सुधार कार्य शुरू करा दिया जाएगा।