- Hindi News
- राजेन्द्र ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण सत्र मे की शिरकत
राजेन्द्र ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण सत्र मे की शिरकत
रायगढ़|छत्तीसगढ़ राज्यग्रामीण बैंक के डायरेक्टर राजेन्द्र अग्रवाल ने बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण मे शिरकत कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सत्र में उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पांडीचेरी, हिमाचल प्रदेश, बिहार के विभिन्न बैंकों के डायरेक्टरों को बुलाया था। तीन दिवसीय इस शिविर मे बैंक के बदलते स्वरूप, डायरेक्टरों के अधिकार एवं दायित्व, बैंक मे विभिन्न कागजात, जनधन योजना, व्यापारिक गतिविधियां एवं योजनाओं पर विभिन्न प्रशिक्षणदाताओ द्वारा प्रशिक्षिण प्रदान किया गया।
देश से आये 16 प्रतिभागी डायरेक्टरों से मुलाकात हुई आैर उनके क्षेत्र की बैंकिग प्रणाली कामकाज और आर्थिक स्थितियों पर उनके विचार सुनने को मिले।