पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साथ सबने कहा नो पोस्टर, नो पॉलीथिन

एक साथ सबने कहा नो पोस्टर, नो-पॉलीथिन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिक स्थलों की सफाई की युवकों ने

सिटीकॉलेज ने इस बार अपना वार्षिकोत्सव कुछ अलग अंदाज में मनाया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक मौजूद छात्रों ने शहर को पोस्टर पॉलीथिनमुक्त बनाने शपथ ली। इस दौरान युवा छात्रों की बुलंद आवाज से पूरा ऑडिटोरियम हॉल नो- पॉलीथिन और नो-पोस्टर से गूंज उठा। सभी ने पॉलीथिन के उपयोग अौरा दीवारों पर लगाए जाने वाले पोस्टर को हटाने अभियान चलाने और लोगों को ऐसा नहीं करने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

बेलादुला स्थित सिटी कॉलेज के छात्रों ने रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्स का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवा छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्राचार्य डॉ केके तिवारी ने पॉलीथिन से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्हांेने पालीथिन के कारण नालियों के जाम होने उससे आने वाली बाढ़ की भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शहर की सुंदरता को खराब कर रहे लोगों की निंदा करते हुए स्टुडेंट्स ने रायगढ़ शहर की सुंदरता पर बैनर पोस्टर की छाप से मुक्त कराने की अपील की।

प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि कि शासकीय संपत्ति हमारी धरोहर है। इसे सार्वजनिक रूप से उपयोग करने के अलावा इसकी सुरक्षा का दायित्व भी हम सबका है। इस दौरान कॉलेज के सभी प्राध्यापक कॉलेज छात्रों ने इसकी रोकथाम के लिए स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

पोस्टर हटाने के बाद स्टेशन चौक

पालीटेक्निक कालेज के ऑडिटोरियम हॉल में शपथ लेते टीचर, स्टूडेंट्स उनके पैरेंट्स।

दृष्टिकोण सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य, जिन्होंने शासकीय संपत्ति को पोस्टरों और पांप्लेट से मुक्त कराया।

हटाया विज्ञापन

केलोनदी के पुल के पास हाल में करोड़ों रुपए की लागत से फौव्वारा लगाने सहित अन्य निर्माण किए गए हैं। इस निर्माण कार्य के ठीक बगल में एक कंपनी अपना विज्ञापन पेंट कराने जा रही थी। इसे भास्कर ने फोटो सहित प्रकाशित किया तो कंपनी ने दीवार पर बनाए विज्ञापन को सफेद पेंट पोतकर गायब कर दिया।

होगी कार्रवाई

एसडीएमनीलेश कुमार क्षीरसागर का कहना है कि जिन जिन जगहों पर निजी कंपनियों का विज्ञापन पोस्टर लगा हुआ हैं। उन्हें चिह्नांकित किया जा रहा हैं। जगहों का चिह्नांकन करने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर पुतवाने का निर्देश दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी पुतवा या नहीं जाएगा तो फिर पेनाल्टी लगा कर कार्रवाई की जाएगी।

यहां हटाए गए पोस्टर

रविवारको शहर की सामाजिक संस्थाओं में से एक दृष्टिकोण सेवा समिति के एक दर्जन से अधिक सदस्य अभियान में शामिल हुए। उन्होंने घड़ी चौक से अभियान शुरू किया। उन्हांेने जज बंगला कलेक्टर बंगला की दीवार, स्टेशन चौक स्तंभ सहित अन्य सरकारी संपत्ति पर लगे निजी कंपनियों के पोस्टर फाड़े शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की अपील की।

येसदस्य थे शामिल भास्करके नो पोस्टर, नो बिल्स अभियान में दृष्टिकोण सेवा समिति के अध्यक्ष युवा समाज सेवी प्रिंकल दास, उपाध्यक्ष आमिर नसरूद्दीन, महा सचिव मुंजाल चावड़ा, प्रवक्ता पुलक चावड़ा, सदस्य दीपक गहलोत, शशि कुमार, छोटू, भरत कुमार कछवाहा, अर्जुन कुमार जाटवर, संजय शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, अभिलाष और अविनाथ दास समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

वापस आकर करेंगे कार्रवाई

कलेक्टरमुकेश बंसल के आदेश पर निगम के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी। शहर के सरकारी संपत्तियों में विज्ञापन लिखवाने पोस्टर चिपकाने वालों पर 3 दिन में कार्रवाई के निर्देश जिलाधीश ने दिए थे। अल्टीमेटम समाप्त हो चुका है, पर निगम के अफसरों ने कार्रवाई तो दूर उन जगहों को भी देखना मुनासिब नहीं समझा, जहां निजी कंपनियां अपनी आमदनी के लिए शहर की सुंदरता बिगाड़ने में लगे हुए हैं। बहरहाल निगम कमिश्नर का कहना है कि वे फिलहाल छुट्टी पर हैं, आने के बाद इस पर कार्रवाई शुरू कराएंगे।

अवसरों का भरपूर उठाएं लाभ-प्राचार्य तिवारी

कार्यक्रममें मौजूद सभी अतिथियों के साथ ही प्राचार्य डॉ तिवारी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए अवसरों का लाभ उठाने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि समय के साथ-साथ सब कुछ बदलता जा रहा है। पूर्व में अवसरों का अभाव था। इसी वजह से प्रतिभाशाली छात्र भी पीछे रह जाते थे, लेकिन वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में अवसरों की बिलकुल कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ संयम और धैर्य के साथ बेहतर प्रयास करने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गोमती सिंह, डॉ किशोर मिश्रा, प्रो केके कछवाहा सहित दूसरे कॉलेजों के प्राध्यापक मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रसंघ के पदाधिकारी जान्हवी ठाकुर, शाश्वत अग्रवाल, नीतेश पांडेय, निधी नारवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।