- Hindi News
- 40 लाख से ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहा रैन बसेरा
40 लाख से ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहा रैन बसेरा
इंफास्क्ट्रचर रिपोर्टर|रायगढ़
नगरके ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में ऐसे लोगों के लिए रैन बसेरा का निर्माण किया जा रहा हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हॉटलों में ठहरने का खर्च वहन नहीं कर सकतेे। निगम द्वारा बनाए जा रहे रैन बसेरा में ठहरने के लिए पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। बिजली, पेयजल, शौचालय, पलंग और बिस्तर तथा भोजन बनाने के लिए बर्तन भी निशुल्क दिए जाएंगे। इसकी लागत करीब 40 लाख रुपए है। एक साल के भीतर रैन बसेरा बनकर तैयार हो जाएगा।
कला एवं संस्कारधानी नगरी रायगढ़ औद्योगिक जिले के रूप में विकसित हो चुका हैं। बाहर से रोजाना सैकड़ों लोग काम के तलाश और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। बढ़ती औद्योगिकीकरण और विकास के पथ पर अग्रसर रायगढ़ शहर के होटलों की कीमत खान पान भी लगातार बढ़ रही हैं।
इस वजह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग चाह कर भी होटलों में नहीं रुक पाते और उन्हें बस स्टैंड रेलवे स्टेंड इत्यादि जगहों पर रात गुजारनी पड़ती है। लिहाजा ऐसे जरूरतमंद लोगों को अब परेशानी को दूर करने के लिए नगर निगम ट्रांसपोर्ट नगर में रैन बसेरा बना रही है। इसमें ऐसे लोगों को ठहराया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
इसलिए भी मिलेगा लाभ- ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास ही बाबा धाम कोसमनारा स्थित है। बाबा सत्यनारायण की पूजा अर्चना करने उनकी दर्शन के लिए ओडिशा के साथ महासमुंद, जांजगीर चांपा समेत अन्य जिलों के श्रद्धालुगण बस से पहुंचते हैं। बस स्टैंड में प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को बरसात के दिनों में भींगना और गर्मी के दिनों में धूप का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बाबा धाम दर्शन करने जाने में भी परेशानी होती है।
मगर रैन बसेरा बन जाने के बाद श्रद्धालुगण यहां ठहर कर सुबह शाम बाबा धाम दर्शन करने जा सकेंगे।
रोज चलती है लगभग 40 बसें
ट्रांसपोर्टनगर से रोजाना लगभग 40 बसें संचालित होती हैं। यहां से बिलासपुर, रायपुर, शिवरीनारायण, ओडिशा, बरमकेला, सारंगढ़ सरिया के अलावा जशपुर अंबिकापुर शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें करीब रोज ढाई हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, लेकिन खास बात यह है कि यहां तो यात्रियों के ठहरने के लिए कोई प्रतीक्षालय है ही अन्य सुविधाएं। जबकि शहर से लगभग तीन से चार किमी आउटर एरिया में है। इस वजह से यात्रियों को शहर के होटलों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रैन बसेरा बन जाने के बाद यात्रियों को समस्याएं दूर हो जाएगी।
मिलेगी सुविधा