- Hindi News
- योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बनेंगे टायलेट
योजना- जरूरतमंद परिवारों के लिए बनेंगे टायलेट
रायगढ़|48 वार्डोंके रहवासियों के लिए नगर निगम जरूरतमंद परिवारों के लिए टायलेट का निर्माण करेगी। इसे केंद्र शासन की स्वच्छ भारत योजना के तहत बनाया जाएगा। टायलेट बनवाने के लिए जरूरतमंद लोगों को नगर निगम में आवेदन करना होगा।
निगम प्रशासन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद उन्हीं घरों में टॉयलेट बनाएगा जो वास्तविकता में इसके हकदार होंगे। राज्य शासन ने निगम कमिश्नर को इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए जल्द ही इस पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना, भागीरथी नल-जल योजना के तहत भी निगम शहरवासियों के घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। अप्रैल तक सिटी बस परियोजना में बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य तथा केन्द्र प्रवर्तित शहरी विकास की विभिन्न योजनाओं को भी पूरा करने के अलावा गर्मी का मौसम जल्द आने वाला है।