आईटीआई अंबेडकर आवास में चल रहे थे अवैध कनेक्शन
रायगढ़ | चक्रधर नगर क्षेत्र के आईटीआई अंबेडकर आवास में अवैध कनेक्शन की सूचना पर विद्युत मंडल बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को जांच दल के अफसरों ने दबिश देकर 27 अवैध कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण बनाए हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण विशेष न्यायालय में भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम द्वारा यहां कुल 300 मकान बनाए गए हैं। जिनमें से सिर्फ 171 कनेक्शन वैध है। शेष मकान या तो बंद है। या फिर अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़कर विद्युत का उपभोग कर रहे थे। इसकी सूचना पर विद्युत मंडल की टीम कार्रवाई करने पहुंची। पहले तो लोगों ने इसका जमकर विरोध किया, जांच दल में अफसरों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी एक न चली। एक-एक कर सभी कनेक्शन काटे गए।
इसके अलावा गजानंदपुरम, कोतरा रोड, सोनिया नगर, सुभाष नगर, बैकुंठपुर, ढिमरापुर व ग्राम गोवर्धनपुर, विजयपुर, नवापारा, हाउसिंग बोर्ड, अंबेडकर आवास, कालिंदी कुंज, जूटमिल रोड में 521 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें 329 बकायादारों से 53.19 लाख रुपए के बकायादारों के लाइन काटे गए। कार्रवाई में 79 उपभोक्ताओं द्वारा 11.98 लाख का बकाया राजस्व वसूल किया गया। जांच दल में आर देयासी, गुंजन शर्मा, आरके राव, एसके साहू, आरके साहू, मनोज पटेल, एचसी पटेल, रूना थवाईत भारती दीवान व लाइनमेन समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
इन पर हुई कार्रवाई-दिलीप सक्सेना, तोताराम, फकरुद्दीन, रामनिवास शर्मा, गंगाप्रसाद, राधेश्याम अग्रवाल, नरगिस परवीन, वासुदेव अग्रवाल, प्रदीप कुमार, प्रीतपाल सिंह, सोनू सिंह जांगड़ा, दशरथ अग्रवाल, इम्तियाज अहमद, मयंक गांधी, सुशीला नायक, रेखा अग्रवाल, कुलदीप कुसुमकार, अनिता जिंदल, नेहा अग्रवाल, हीरालाल महिलाने, अरविंद तिवारी, रितु अग्रवाल, सपना टोप्पो, देवनारायण, राहुल सिंह, अजय कुमार, सावित्री अग्रवाल, धीरेंद्र साव, सेतराम श्रीवास, प्रफुल्ल कुमार, हरि राम नायक शामिल है।