घरेलू परेशानियों से तंग आकर ग्रामीण युवक ने लगाई फांसी, मर्ग कायम
रायगढ़ | घरेलू परेशानियों से तंग एक ग्रामीण युवक द्वारा गाय कोठे में जाकर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पंडरीपानी गांव निवासी प्रहलाद कुम्हार पिता युगल किशोर उम्र 21 वर्ष पिछले कई दिनों से मानसिक रुप से परेशान था। उसकी गुमशुदगी को देखते हुए परिजन उसे जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे। बावजूद उसके वह शांत ही था। बुधवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे घर के गाय कोठे में जाकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को जब मामले की खबर लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बहरहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में लगी हुई है।