बिहार में पकड़ाई किशोरी
रायगढ़. घरसे भागी एक नाबालिग लड़की को जूट मिल चौकी पुलिस बारह दिनों की कड़ी मेहनत के बाद बिहार से पकड़ने में कामयाबी पाई है। चौकी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की पिछले दिनों घर से लापता हो गई थी। परिजन की सूचना पर पुलिस उसे ढूंढ रही थी। जांच के दौरान पता चला कि एक नाबालिग लड़का नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फांस कर शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था।
दोनों नाबालिगों को चौकी पुलिस ने बिहार से पकड़ा है।