ब्लड बैंक का लाइसेंस नहीं
रायगढ़. जिलाअस्पताल में करीब 9 साल पहले स्थापित ब्लड बैंक के पास आज भी लाइसेंस नहीं है। जबकि नियमों के मुताबिक एमसीआई से लाइसेंस लेना जरूरी है। विगत वर्ष एमसीआई की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था तो बिना लाइसेंस पाया गया था। इस पर कड़ी फटकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाया था। लिहाजा दस्तावेज लाइसेंस के लिए भेजा गया।
लेकिन अधूरी दस्तावेज होने की वजह से आज तक लाइसेंस नहीं बन पाया है।