एमजी रोड में लगा जाम
रायगढ़.गांधी पुतलाके नजदीक ट्रैफिक विभाग द्वारा वनवे किए गए मार्ग का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे इस मार्ग में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।शनिवार को भी दोपहर को इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों के दोनों ओर से आने के कारण जाम लग गया। दुकानों के सामने खड़े वाहनों के कारण भी सड़क पर लोगों को चलने में परेशानी हो रही थी।
लेकिन ट्रैफिक जवानों के वहां नहीं होने के कारण लोगों को जाम में फसना पड़ गया।