गैस एजेंसियों में कतार
रायगढ़.शहर मेंगैस सिलेंडर के लिए आधार कार्ड और बैंक कार्ड को लिंक कराने के लिए एजेंसियों भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के मद्देनजर गैस एजेंसी के संचालकों ने भी कोई अलग से इंतजाम नहीं किए हैं और रोजाना के गैस वितरण के साथ ही यह काम भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को कतार में घंटों खड़े होकर अपना आधार कार्ड जुड़वाना पड़ रहा है।