- Hindi News
- सात दिनों में दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम
सात दिनों में दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम
गांधी प्रतिमा चौक से स्टेशन चौक तक सड़क चौड़ीकरण करने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। शनिवार को स्टेशन चौक स्थित पुरानी पुस्तकालय को ढहाया गया।
इसके लिए निगम की दो जेसीबी एक हाइड्रा लगा हुआ था। जो तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद बिल्डिंग को गिराया गया। वहीं स्टेशन रोड के करीब 58 दुकानदारों को भी दुकान खाली करने सात दिनों का अल्टीमेटम दे दिया गया है। प्रभावित दुकानदारों के लिए एसपी ऑफिस के बगल में कमर्शियल काम्पलेक्स बनाया गया है। जहां ये शिफ्ट होंगे। इन्हें दुकान आवंटन कर दिया गया है। जिले में बढ़ते औद्योगिकीकरण के साथ ही शहर की जनसंख्या वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शहर की सूरत बदलने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी है। पिछले लगभग तीन सालों से शहर के सड़कों की चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसमें गांधी चौक से स्टेशन चौक तक सड़क चौड़ीकरण भी उनकी प्लानिंग में शामिल थी। यहां के प्रभावित दुकानदारों को व्यवसाय करने में कोई परेशानी हो। इसके लिए एसपी ऑफिस के बगल में एक व्यावसायिक काम्पलेक्स की नींव रखी गई थी। जो लगभग बन कर तैयार है और काम्पलेक्स की दुकान का आवंटन भी हो चुका है। ऐसे में तात्कालीन कलेक्टर की योजना को अमल करने की शुरुआत निगम ने कर दी है। इसके लिए सबसे पहले शनिवार को स्टेशन चौक में स्थित जर्जर हो चुकी पुरानी पुस्तकालय को निगम के कर्मचारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में ढहा दिया। वहीं प्रभावित दुकानदारों को सात दिन के भीतर दुकान खाली करने कहा गया है। खाली होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जेसीबी से ढहाई गई पुरानी लाइब्रेरीद्ध
उधर ठेकेदार शिफ्ट करने नहीं दे रहा दुकानदारों को
इधरनगर निगम ने सात दिन के भीतर दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दुकानदारों को दे दिया है। निगम की नोटिस मिलने के बाद कुछ दुकानदार आवंटित कमर्शियल काम्पलेक्स में सामान लेकर पहुंचे तो ठेकेदार ने उन्हें वर्तमान में कमर्शियल काम्पलेक्स का काम पूरा नहीं होने और निगम को हैंड ओव्हर नहीं करने की बात कहते हुए सामान शिफ्ट करने नहीं दिया गया। इससे दुकानदार शिकायत लेकर निगम आयुक्त प्रमोद शुक्ला के पास पहुंचे। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की वजह से आयुक्त कलेक्टोरेट में डयूटी कर रहे थे। इसकी वजह से दुकानदारों की मुलाकात नहीं हो पाई।
कमिश्नर ने कहा दुकानदारों को नहीं हो