- Hindi News
- मालगाड़ी का वैगन तोड़कर गेहूं की चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
मालगाड़ी का वैगन तोड़कर गेहूं की चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
सक्ती यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी का वैगन ताेड़ कर गेहूं चुरा रहे दो युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए है। आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन जीएसपीआर बलांगीर ओडिसा की तरफ जा रही थी।
लाइन क्लियर नहीं होने की वजह से गाड़ी को सक्ती यार्ड के पास कुछ समय के लिए खड़ी हुई थी, जिससे 19 वर्षीय बक्सर सिंह 22 वर्षीय गिरधर प्रासाद केंवट ने लगभग छह हजार रुपए कीमत की 8 बोरी गेहूं चुराई गई थी। फिलहाल आरपीएफ ने इन पर रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। रेलवे द्वारा यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने मौके पर केवल एक युवक ही आरपीएफ के हत्थे चढ़ा। वहीं चोरी में शामिल दूसरे युवक को देर शाम तक पकड़ कर आरपीएफ थाने लाया गया। आरपीएफ के मुताबिक दोनों युवक यह घटना शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे की गई थी। सक्ती के स्टेशन पारा के रहने वाले है।
इनके द्वारा पहले भी इस प्रकार के चाेरी घटना को अंजाम देने की आंशका जताई है। फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर शनिवार को उन्हें रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा।