रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज देर शाम नगर पालिक निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कांग्रेस के दिग्गज नदारद हैं वहीं कई खुद को प्रत्याशी मान चुके
लोगों की टिकट कट गई है। बीजेपी ने दो दिनों पूर्व जारी की गई अपनी सूची में एक प्रत्याशी
को बदल दिया है। वहीं वार्ड क्रमांक 30 पर भारी जद्दोजहद के बाद मुक्तिनाथ बबुआ उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन के आखिरी दिन दोनों ही प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय व
विभिन्न दलों के उम्मीदवार आज कलेक्टोरेट में नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि
दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों को निर्दलीयों से जूझना पड़ेगा।
मुक्तिनाथ को हरी झंडी : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल गुट के वर्तमान पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ को वार्ड क्रमांक 30 से फिर मैदान पर उतारा गया है। इस नाम पर पिछले कई दिनों से शहर की राजनीति गरमाई हुई थी।
दिग्गज नहीं है लिस्ट में : नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची से बड़े नाम गायब हैं। वरिष्ठ पार्षद जयेश जैन ने चुनाव लड़ने से इनकार किया वहीं निगम में नेता प्रतिपक्ष जयंत ठेठवार, दयाराम धुर्वे को आरक्षण के कारण टिकट नहीं दी जा सकी। शहर में इस बात की चर्चाभी है कि बीजेपी के निगम सभापति सुरेश गोयल, अनूप रतेरिया, अरूण कातोरे और कांग्रेस के जयंत, जयेश, दयाराम जैसे दिग्गजों के नहीं रहने से सदन में गर्मी कम ही दिखेगी।
देर की वजह : कांग्रेस द्वारा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में 16 नंबर से ही देवदत्त चौरसिया अपनी उम्मीदवारी तय मान रहे थे। उन्होंने शनिवार को नामांकन भी दाखिल किया और तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन इस वार्ड से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राजेंद्र पांडेय को टिकट दी गई है। इसके साथ ही रायगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को वार्ड क्र. 14 और पूर्व पार्षद प्रभात साहू को 20 नंबर से टिकट
दी गई है। लगभग 7 संभावितों ने नामांकन दाखिल कर दिया था।
बदले चेहरे : कांग्रेस द्वारा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में 16 नंबर से ही देवदत्त चौरसिया अपनी उम्मीदवारी तय मान रहे थे। उन्होंने शनिवार को नामांकन भी दाखिल किया और तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन इस वार्ड से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राजेंद्र पांडेय को टिकट दी गई है। इसके साथ ही रायगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को वार्ड क्र. 14 और पूर्व पार्षद प्रभात साहू को 20 नंबर से टिकट दी गई है। लगभग 7 संभावितों ने नामांकन दाखिल कर दिया था।
अब निर्दलीय हुए : कांग्रेस द्वारा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में 16 नंबर से ही देवदत्त चौरसिया अपनी उम्मीदवारी तय मान रहे थे। उन्होंने शनिवार को नामांकन भी दाखिल किया और तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन इस वार्ड से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राजेंद्र पांडेय को टिकट दी गई है। इसके साथ ही रायगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को वार्ड क्र. 14 और पूर्व पार्षद प्रभात साहू को 20 नंबर से टिकट दी गई है। लगभग 7 संभावितों ने नामांकन दाखिल कर दिया था।
सिर्फ पांच घंटे : दोनों ही दल के प्रत्याशियों को बीफार्म सोमवार को ही दिए जाएंगे। नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण ऐसे में दर्जनों प्रत्याशियों को सोमवार को ही नामांकन दाखिल करना होगा। इसके साथ ही बीजेपी महापौर प्रत्याशी भी अपना नामांकन दाखिल सोमवार को ही करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। प्रत्याशियों को फार्म में कोई
गलती न हो जाए, इस बात का भी ध्यान रखना होगा। नामांकन में हुई गलती प्रत्याशी के लिए भारी पड़ेगी। वहीं सोमवार को दोनों ही दल कार्यकर्ता की भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
अब ये हैं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी
वार्ड 1. प्रफुल्ल उपाध्याय
2. रामकुमार देवांगन
3. प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो
4. जानकी कारजू
5. उर्मिला आनंद टोप्पो
6. संजय देवांगन
7. लीलावती धुर्वे
8. अकमणी देवी
9. कमल पटेल
10. जहाआरा जानू बेगम
11. विद्या सारथी
12. अर्चना ठेठवार
13. बबीता नामदेव
14. शाखा यादव
15. तारा ठेठवार
16. राजेंद्र पांडेय
17. सलीम नियारिया
18. इंद्रजीत भद्रा
19. सुषमा डालमिया
20. प्रभात साहू
21. योगेश्वरी यादव
22. गोपाल जयसिंह
23. अर्जुन रोहणा
24. सीताबाई कर्मकार
25. संदीप क्षत्रीय
26. राजकिशोर मिश्रा
27. कु. संजना शर्मा
28. सोहन देवांगन
29. शौकी बघेल
30. वसीम खान
31. संजय चौहान
32. रत्थू जायसवाल
33. अनिता ओगरे
34. यादवलाल साहू
35. देवेंद्र सिंह
36. सरिता डहरे
37. टीकम सिंह चौहान
38. मुरारी भट्ठ
39. मोहन पटेल
40. कन्हैया लाल यादव
41. प्रभुलाल खेडिया
42. उषत भट्ठ
43. पंकज पटेल
44. ममता आदित्य
45. ममता सिंह
46. सरस्वती भगत
47. दीपक इक्का
48. डॉ. प्रतीक विश्वास
कांग्रेस में टिकट को लेकर तलवारे तनी : धरमजयगढ़|जोगी खेमे के माने जाने वाले राजीव अग्रवाल को अध्यक्ष पर के लिए टिकट दिये जाने की खबर से कांग्रेस मे बगावती तेवर सामने आ गया है। कांग्रेसी टिकट वितरण में विधायकपर मनमानी करने का आरोप लगा रहें है। अध्यक्ष पद के टिकट वितरण में विधायक के मनमानी को लेकर संगठन खेमा और वरिष्ठ कांग्रेसियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रसियों में टिकट वितरण को लेकर आपस में ही तलवारें तन गई है। संगठन खेमा और अन्य कांग्रेसी टिकट बदलने की मांग कर रहे है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें ब्लाक कांग्रेस, एनएसयूआई, नगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी अध्यक्ष पद के दावेदार मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेसियों ने बताया कि टिकट देने में विधायक ने किसी की सहमति नहीं ली है।