पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल में चलन से बाहर हो जाएंगे पुराने नोट

नए साल में चलन से बाहर हो जाएंगे पुराने नोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|नए सालसे ऐसे पुराने नोट जो वर्ष 2005 से पहले के ही बाजार में नहीं चलेंगे। आरबीआई के अनुसार इस तिथि से पुराने नोट स्वयमेव ही चलन से बाहर हो जाएंगे। जरूरी है कि इससे पहले पुराने नोटों को बदल लिया जाए।

कहीं आपकी अलमारी, लॉकर या जेब में पुराने नोट है तो देख लें हो सकता है कि 100 से लेकर 1000 तक के नोट 2005 से पहले के हो। ऐसे नोट मिलते हैं तो जल्द ही बैंक जाकर बदल लें। नहीं तो नए साल से इन नोटों को बैंक भी स्वीकार नहीं करेगा। दरअसल आरबीआई ने 1 जनवरी 2015 से 2005 से पहले छपे नोट को लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद ऐसे नोट बाजार में भी अमान्य करार हो जाएंगे। जिनके पास ऐसे नोट होंगे, उन्हें सीधे-सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

हालांकि बाजार में वर्तमान में पुराने नोट कम है। ज्यादातर 100, 500 1000 के नोट वर्ष 2005 के बाद छपे हुए हैं।

^आरबीआईके गाइड लाइन के अनुसार पुराने नोट बैंकों में स्वीकार किए जा रहे हैं। नए आदेश मुझे नहीं मिला है। लेकिन पूर्व में एक बार जारी हुआ था। जिसे शिथिल कर दिया गया था। नए आदेश फिलहाल हमारे पास नहीं पहुंचा है। लेकिन अगर ऐसा है तो लोगों को ऐसे नोट समय रहते बदल लेना चाहिए। एलडीअग्रवाल, एसबीआईमुख्य शाखा प्रबंधक, गांधी गंज रायगढ़।