पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं है आधार कार्ड फिर भी मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी

नहीं है आधार कार्ड फिर भी मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने बैंक खातों को लिंकअप कराने के लिए 31 मार्च 2015 तक समय दिया है। जनवरी से बैंक खातों में सब्सिडी का पैसा मिलना शुरू होगा। जिन उपभोक्ताओं बैंक खाते को आधार से लिंकअप करा लिया है उन्हें इसका लाभ जनवरी से मिलेगा, लेकिन जिन्होंने नहीं किया, सरकार ने मोहलत दी है। बिना आधार कार्ड वालों को भी सरकार सब्सिडी देगी, पर 31 मार्च तक उन्हें बैंक अकाउंट लिंकअप कराना होगा। मार्च तक की सब्सिडी खाते में एकसाथ जमा होगी।
आधारकार्ड धारक क्या करें- घरेलूगैस उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें फॉर्म एक भरकर अपने संबंधित बैंक में जमा करना है। इसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी है और फॉर्म दो गैस एजेंसी में जमा करना होगा। इसके साथ ब्लू बुक की फोटो कॉपी या कैश मेमो की कॉपी और आधार कार्ड में अंकित पता और जहां पर गैस की डिलिवरी होती है। यदि दोनों में अंतर है, तो ऐसी स्थिति में एड्रेस प्रूफ देना जरूरी है। इसमें ग्राहक आधार लेटर, लीज एग्रीमेंट, टेलीफोन या इलेक्ट्रिसिटी बिल या अन्य यूटिलिटी बिल, सेल्स डिक्लेरेशन, फ्लैट एलॉटमेंट या पजेशन लेटर, एलआईसी पॉलिसी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड, हाउस रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में से कोई भी एक दे सकते हैं।

साथही इसमें 17 अंकों का एलपीजी आईडी देना जरूरी है। एजेंसी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस कर आईडी नंबर भेज रही है। गैस सिलेंडर लेते समय हॉकर द्वारा दिए जाने वाले केश मेमो में भी आईडी नंबर है। संबंधित एजेंसी से भी नंबर लेकर फार्म में भर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन भी 17 अंकों का एलपीजी आईडी पता कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर संबंधित गैस कंपनी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फाइंड योर एलपीजी आईडी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एजेंसी का नाम और कंज्यूमर नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको 17 अंकों का एलपीजी आईडी का पता चल जायेगा।
5. किसे मिलेगा सब्सिडी का लाभ
ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने 31 मार्च 2015 तक आधार कार्ड या बैंक खाता लिंकअप करा लिया है, उन ग्राहकों को सब्सिडी रेट पर गैस मिलती रहेगी। यदि आप मार्च तक आधार कार्ड या बैंक खाता लिंकअप नहीं करा सके हैं तो सरकार ने इसके लिए आपको जून तक का समय दिया है। एक अप्रैल से 30 जून, 2015 तक फॉर्म नहीं भरने पर उपभोक्ताओं के सब्सिडी का पैसा कंपनी के पास जमा रहेगा। इस अवधि के बीच फॉर्म भर लेने पर सब्सिडी का पैसा एक साथ मिलेगा। जून के बाद ये पैसा लैप्स हो सकता है।

कैसे कराएं खाते को लिंकअप : बैंक खातों को लिंकअप कराने के लिए गैस एजेंसी से फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके लिए दो तरह के फॉर्म होंगे। एक फॉर्म उन उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनके पास आधार कार्ड है और दूसरा फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। गाइड लाइन के मुताबिक, जो उपभोक्ता अगले साल 31 मार्च तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे वे जून तक अवश्य फॉर्म भर लें। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने मार्च तक फॉर्म नहीं भरा है, उनकी अप्रैल से जून तक की सब्सिडी एक साथ दी जाएगी। इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जून तक भी नहीं आते हैं, वे भविष्य में कभी भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक और गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं।

वार्षिक सब्सिडी : सब्सिडी का पैसा ग्राहकों के खातों में सालाना आएगा। हर सिलेंडर पर 400 रुपए से ज्यादा की सब्सिडी दी जाती है। कुल सब्सिडी सालाना चार हजार रुपए से ज्यादा की बनती है। यानी सरकार एक साथ ये पैसा ग्राहकों के खाते में डाल देगी।

बगैर आधार कैसे मिलेगा लाभ : ऐसे घरेलू गैस उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वे अपने अकाउंट नंबर के माध्यम से फॉर्म तीन भरकर बैंक में जमा करा दें। इसके साथ ब्लू बुक की फोटो कॉपी देनी होगी। जो ग्राहक बैंक नहीं जाना चाहते हैं, वे फॉर्म चार भरकर अपने गैस एजेंसी में जमा करें। इसके साथ ग्राहक बैंक पासबुक का फोटो कॉपी या बैंक का कैंसिल चेक दे सकते हैं। इसमें 17 अंकों का एलपीजी आईडी देना जरूरी होगा।

कब डाले जाएंगे सब्सिडी के पैसे : सरकार हर साल एक अप्रैल को पैसे डाल दिया करेगी। ऐसे में जब-जब जिन जिलों में यह स्कीम शुरू होगी, उस माह से बैंक खातों में सब्सिडी के पैसे डाले जाएंगे। ऐसे में रसोई गैस एजेंसियों से यह पता लगाया जाएगा कि किसने कितने सब्सिडी वाले सिलेंडर लिए हैं। अगर किसी ने सब्सिडी वाले दो सिलेंडर लिए हैं तो सब्सिडी के उतने पैसे काटकर बाकी पैसे खाते में डाल दिए जाएंगे।
आए पैसा तो क्या करें- आप बैंक से सीधा संपर्क कर सकते हैं। या फिर यूआईडीएआई के लोकल कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय इस तरह की शिकायतों का निपटान के लिए ऑन लाइन सेवा भी आरंभ करेगा।
राहत | सरकार ने दी मोहलता, अब 31 मार्च तक बैंक अकाउंट को कराना होगा लिंकअप, एक साथ जमा होगी सब्सिडी