हावड़ा कुर्ला 7 घंटे रही लेट
रायगढ़|ठंड रेलदुर्घटनाओं की मार झेल रही दोनों तरफ से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रविवार काे भी प्रभावित रही। सुबह आने वाले हावड़ा कुर्ला एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से दोपहर पौने चार बजे रायगढ़ पहुंची। वहीं निजामुद्दीन रायगढ़ एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे विलंब से रात साढ़े दस बजे रायगढ़ पहुंची। इसके अलावा पटना बिलासपुर दो घंटे तो उत्कल अन्य पैसेंजर तक लेट रही। ट्रेनों में आई लेट लतिफी के चलते लोगों को यात्रा के अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।