भिड़े बाइक सवार, दो घायल
रायगढ़| रविवारकी सुबह साढ़े 11 बजे कोतरा रोड मारूति पाइंट मोड़ के पास दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोट आई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बायंग निवासी बीडी सिदार पिता हरिहर सिदार 36 साल अपनी बीवी रायमती नाती शेखर के साथ सावित्री नगर स्थित अपने दामाद के घर रहा था। मारूति पाइंट मोड़ के पास सामने से एक बाइक सवार ने ठोक दिया।