पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर बाद आसमान से हटेगी बदली, तापमान घटेगा

दोपहर बाद आसमान से हटेगी बदली, तापमान घटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमके उतार चढ़ाव का खेल अब थमने वाला है। मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में उठ रहे द्रोणिका बन रहे चक्रवात के प्रभाव की वजह यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से बदस्तूर जारी है। जिससे आज राहत मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक इनका प्रभाव कम होने लगा है। आज दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। साथ ही तापमान में भारी गिरावट आएगी। वही मौसम में उतार चढ़ाव से फसलों लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर दिखने लगे हैं।

चक्रवात द्रोणिका दोनों एक साथ प्रभावी होने की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। वही वातावरण में नमी की बढ़ोत्तरी भी हुई। इसका प्रभाव पूरे प्रदेश भर में बना हुआ है, जो आज दोपहर बाद से धीरे-धीरे कम होने लगेगा। साथ ही तापमान में भारी गिरावट आएगी। ठंड और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ फसलों और स्थानीय लोगों की सेहत पर भी इसका असर दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में सर्दी बुखार जैसी वायरल से पीड़ित रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं कृषि वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि, ज्यादातर फ्लॉवरिंग स्टेज पर चुके फसलों पर रोग लगने की संभावना है। एेसे मौसम में माहों की बढ़ोत्तरी होगी, जो फूलों के लिए काफी नुकसानदायक होते है।

आसमान में छाए रहे बादल।

दोपहर बाद प्रभाव कम

^झारखंड में बन रहे दोहरे सिस्टम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगे हैं। प्रभाव कम होने की वजह से आज दोपहर तक मौसम खुलेंगे। इससे तापमान में और कमी आएगी है।\\\'\\\' एमगोपाल राव, मौसमवैज्ञानिक, रायपुर

बादलों से इसलिए रुकती है ठंड

समुद्रमें बने सिस्टम के कारण वातावरण में आर्द्रता वाली हवा आती है। बादल बनने लगते है, जो जमीन की सतह और वातारण की गर्मी आसमान में उठ नहीं पाती। इसलिए वातावरण गर्म ही रहता है और ठंड गायब हो जाती है।



मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मौसम में न्यूनतम 60 तो अधिकतम 80 प्रतिशत आर्द्रता रही। हवा की दिशा गति न्यूनतम 2 तो अधिकतम 6 किलोमीटर रही तो इनके प्रवाह की दिशा उत्तरी पूर्वी रही।

तापमान के उतरते चढ़ते पारे पर एक नजर

रविवारको तापमान में अधिकतम 24.6 तो न्यूनतम 13.8 रहा। सबसे अधिक तापमान दोपहर करीब दो बजे तो न्यूनतम सुबह पौन सात