पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट देने के बाद दबाना होगा इवीएम का इंड बटन

वोट देने के बाद दबाना होगा इवीएम का इंड बटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर की जगह इवीएम मशीन से वोटिंग होगी। पहली बार नगरीय निकायों में मशीन से वोटिंग होगी। वैसे तो पुराने वोटर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इवीएम का उपयोग कर चुके हैं लेकिन नगरीय निकाय के चुनाव में इवीएम में कुछ नई व्यवस्था की गई है।

एक ही मशीन में अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों का वोट देना होगा। इसके साथ ही दोनों के लिए नोटा का ऑप्शन भी होगा। मशीन में एंड बटन भी दिया गया है जिसे दबाने के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

मशीन के आखिर में रहेगा इंड बटन।

11 अभ्यर्थियों के लिए एक बैलेट यूनिट

एकइवीएम में 16 बटन होगें जिनमें से 11 बटन से मतदाता वोट कर सकेंगें। अध्यक्ष और पार्षद दोनों मिलाकर 11 से अधिक उम्मीदवार होने पर दो बैलेट यूनिट को एक कन्ट्रोल यूनिट में जोड़कर मतदान करवाया जाएगा। मशीन में दो बटन नोटा के लिए होगा। दो बटन में पद का नाम अध्यक्ष और पार्षद लिखा होगा, जिसका बटन मास्क से बंद रहेगा अंतिम बटन में इंड लिखा होगा। यदि मतदाता केवल एक पद के लिए मतदान करना चाहे तो वह एक पद के लिए वोट कर इंड बटन दबा कर मतदान केन्द्र से बाहर सकता है। किसी भी पद के लिए वोट ना करना चाहे तो भी इंड का बटन दबा कर मतदान केन्द्र से बाहर सकता है।

वोट की 3 केटेगरी

वोटकी तीन केटेगरी होगी जो मतगणना के समय मशीन पर प्रदर्शित होगी। मतदाता दोनों पदों के लिए वोट करता है तो वह पूर्ण वोट कहलाएगा। यदि मतदाता दो पदों में से किसी एक पद के लिए मतदान के बाद इंड का बटन दबा देता है अथवा यदि दोनों पदों के लिए बिना मतदान किए इंड बटन दबा देता है तो वह अण्डर वोट माना जाएगा। यदि मतदाता बिना इंड बटन दबाए मतदान केन्द्र से बाहर जाए तो वह अनफिनिस्ड वोट माना जाएगा। अनफिनिस्ड वोट की स्थिति में मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी को अगले वोटर के लिए मशीन तैयार करने वह मशीन को बंद कर पुनः चालू करेगा। जिससे वह पुराने सभी वोट मशीन में ही सुरक्षित रहेगें। अनफिनिस्ड वोट भी गिनती के समय स्पष्ट प्रदर्शित होगा।