- Hindi News
- हल्की बारिश से धान खरीदी केंद्रों में कम हुई आवक
हल्की बारिश से धान खरीदी केंद्रों में कम हुई आवक
जिले में अब तक 5 हजार किसानों से 27 हजार टन धान खरीद
भास्करन्यूज| रायगढ़
शनिवारको हुई बूंदाबांदी और खराब मौसम से जिले के धान खरीदी केन्द्रों में आवक प्रभावित हुई है और चुनिंदा किसानों के पहुंचने के कारण दिन भर में बमुश्किल 250 टन धान ही खरीदा जा सका है। मौसम के करवट बदलने का असर धान खरीदी केन्द्रों में भी देखने को मिला है।
शनिवार को हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से ज्यादातर उपार्जन केन्द्रों में सन्नाटा पसरा रहा और शनिवार को समितियाें में धान बेचने के लिए कम किसान सके। विपणन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में शनिवार को बमुश्किल 200 किसानों ने ही धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और दिन भर में करीब 225 टन धान ही बेचा है। जिसे मिलाकर जिले में अब तक कुल 27 हजार 390 टन धान की खरीद की जा चुकी है। वह धान बेचने वाले किसानो की संख्या भी बढ़कर 5 हजार 100 से उपर हो गए हैं। मौसम के अचानक बदलने से समितियों की तैयारियों में भी मामूली फर्क पड़ा है। वहीं मार्कफेड द्वारा सभी केन्द्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कव्हर का इस्तेमाल करने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि इस बार शासन ने धान खरीदी में कसावट लाने के लिए इसके जल्द उठाव के भी आदेश दिए हैं। जिसके बाद उपार्जन केन्द्रों से मिलरों को अब तक चार हजार 400 टन धान मिलिंग के लिए जारी की गई है।