भाषण और लोक नृत्य स्पर्धा कल
रायगढ़| खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय अंतर शालेय तात्कालिक भाषण एवं लोक नृत्य स्पर्धा का आयोजन 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आदर्श बाल विद्या मंदिर रायगढ़ में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त दल एवं प्रतिभागी राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे।