समय 5.30 का, 3.15 बजे ही बंद कर दिया
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची में छूट गए नामों को जोड़ने के कैंप लगाए गए। इन कैंपों में सोमवार को शाम मतदाता मिन्नतें करते रहे पर नगर निगम के कर्मचारियों ने किसी की नहीं सुनी।
इसके अलावा कुछ लोग निगम के निर्वाचन शाखा भी गए पर उन्हें उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्डों में नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। सभी वार्डों में लगाए गए कैम्पों में निगम आयुक्त नाम सहित बैनर लगाए गए थे, जिसमें समय शाम पांच बजे का लिखा गया था, लेकिन नाम कर्मचारियों की तरफ अपने कैम्प तीन बजे ही बंद कर दिए गए, लेकिन लोगों के आने का सिलसिला नहीं थमा। कुछ लोगों ने अपना नाम जुड़वाने फरियाद की, लेकिन कर्मचारियों ने नाम जोड़ने से मना कर लोगों को वापस लौटा दिया। कुछ लोग नगर निगम की निर्वाचन शाखा में भी गए, लेकिन नाम नहीं जोड़ा गया। सभी काे निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
इसके बावजूद सुरेश गोयल कार्यालय में आए और 5.30 बजे तक का समय होने की बात कही जिस पर कर्मचारियों ने बताया कि बैनर पर समय की प्रिटिंग गलत हो गई लेकिन फिर भी उन्होंने नाम नहीं जोड़ा। नगर निगम के इस लापरवाही के चलते लोग इस चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग से चूक जाएंगे।
केस 1 चांदमारी कैम्प
चांदमारीमुक्तिधाम के पास शासकीय हाई स्कूल में लगे कैम्प में कुल चार वार्डों के मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा था। कैम्प में वार्ड 10 के मोहम्म्द इसराइल अपने परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने ठीक 3.05 पर पहुंचे लेकिन उन्हें मना कर दिया गया।
केस2 जूटमिल कैम्प
जूटमिलथाने के पीछे वार्ड 32 के प्राथमिक शाला में लगाए गए कैम्प का तक यहीं हाल था। वार्ड के लोकेश राय अपने परिजन का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने ठीक 3 बजे पहुंचे। उन्हें वहां पर कोई नहीं मिला आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला की समान समेट कर सभी चले गए है।
3 हजार नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल
10दिनों के लिए लगाए गए इस कैम्प में कुल 3 हजार 300 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया हैं। इनमें ज्यादातर हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले लोग थे। इसके लिए पूरे 48 वार्डों में 11 से लगातार 22 सितंबर तक लगातार नाम जोड़े गए हैं।