पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरोड़ीमल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस भेज मांगा हिसाब

किरोड़ीमल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस भेज मांगा हिसाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रस्टकी संपत्तियों का व्यवसायिक उपयोग और इसके संचालन में अनियमितता को लेकर किरोड़ीमल ट्रस्ट को प्रशासन ने नोटिस दिया है और 3 सालों की ऑडिट रिपोर्ट, बैंक खाते और पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों की जानकारी मांगी है।

ट्रस्ट की संपत्तियाें के सामाजिक उपयोग की जगह व्यवसायिक उपयोग किए जाने पर किरोड़ीमल ट्रस्ट पर प्रशासन की गाज गिरी है और अब एसडीएम ने ट्रस्टियों को नोटिस दिया है। किरोड़ीमल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश मोड़ा के नाम पर भेजे गए नोटिस में एसडीएम ने ट्रस्ट के चालू और बंद बैंक खाते, पिछले 3 वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट, संस्था की कुल चल अचल संपत्ति, किराए पर चल रहे मकान दुकान और अन्य संपत्तियां तथा पिछली तीन बैठकों में पारित प्रस्तावों की जानकारी मांगी है। जिसके बाद ट्रस्ट एवं इसकी संपत्तियों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया है। दैनिक भास्कर ने शहर में धर्मादा ट्रस्ट के नाम पर पूर्व में खोले गए धर्मशालाओं के व्यावसायिक उपयोग की बात को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन ने भी 3 धर्मशाला संचालकों को नोटिस देकर दुकानदारी बंद करने का अल्टीमेटम दिया था और अब किरोड़ीमल ट्रस्ट को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। ट्रस्ट से संबंधित पूर्व में अनेक शिकायतें प्रशासन को मिली थी और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों ने भी इसमें अनियमितता तथा कमर्शियल उपयोग के लिए कोर्ट में वाद दायर किया था और ट्रस्ट की डीड के विपरीत काम किये जाने को चुनौती दी थी।

सीएमकार्यालय तक पहुंचा मामला - ट्रस्टके वर्तमान सदस्यों पर नियम विरूद्ध तथा ट्रस्ट की डीड के विपरीत नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का आरोप है और ट्रस्ट पर कब्जा जमा कर इसके व्यवसायिक उपयोग करने की शिकायतें सीएम कार्यालय तक भी पहुंची हैं।

जिसके बाद जिला प्रशासन ने भी जांच तेज कर दी है।

ट्रस्ट के आय-व्यय के हिसाब का मामला

^किरोड़ीमल ट्रस्ट द्वारा अपनी संपत्तियों के व्यवसायिक उपयोग की शिकायतें मिली हैं। ट्रस्ट को नोटिस देकर पूरी जानकारी मांगी गई है।\\\'\\\' नीलेशएम क्षीरसागर,एसडीएम

4 दिन में देना होगा जवाब

एसडीएमद्वारा भेजे गए नोटिस में ट्रस्ट को जानकारी प्रस्तुत करने के लिए 4 दिनों का समय दिया है और बीते 68 सालों से संचालित हो रहे ट्रस्ट की कुल चल अचल संपत्तियों तथा वर्तमान में उनसे प्राप्त किराए और अन्य लाभ की जा