पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडब्ल्यूडी ने डिग्री कॉलेज को हैंडओवर किया कैंटीन

पीडब्ल्यूडी ने डिग्री कॉलेज को हैंडओवर किया कैंटीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचार्य डा. अतुल श्रीवास्तव के पास पहुंची चाबी।

भास्करन्यूज | रायगढ़।

डिग्रीकॉलेज में बनाए गए कैंटिन भवन का अधूरा काम पूरा कर कैंटिन मंगलवार को प्राचार्य डॉ अतुल श्रीवास्तव को सौंपा गया। दरअसल पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्म्त के बावजूद भवन कॉलेज प्रबंधन काे हैंडओवर नहीं किया था, जिस पर दैनिक भास्कर ने अपने पिछले अंक में कैंटिन भवन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशन का किया था।

इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज के प्राचार्य को सुबह स्टूडेंट्स के समक्ष भवन हैंडओवर कर दिया है। डिग्री कॅालेज कैंपस में बने कैंटिन भवन का मरम्म्त कार्य पूर्ण कर भवन कॉलेज को सौंपा गया है। कॉलेज में बनाए गए भवन का निर्माण अधूरा होने की वजह से काफी समय से यह बंद पड़ा था, जिसके संचालन के लिए कॉलेज छात्रों ने जिला प्रशासन से इसकी मांग की थी। प्रशासन इसके लिए पीडब्ल्यूडी मरम्म्त के लिए आदेशित किया था, लेकिन मरम्मत के बावजूद लंबे समय तक भवन की चाबी कॉलेज के प्राचार्य को नहीं सौंपी गई थी, लेकिन आज सुबह कॉलेज में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने छात्रों के समक्ष कॉलेज के प्राचार्य को कैंटिन भवन सुपुर्द किया है। अब कॉलेज की ओर से जल्द ही कैंटिन को लेकर टेंडर कर संचालन शुरु किया जाएगा। ताकि काॅलेज स्टूडेंट्स काे चाय नाश्ते के लिए कैंपस के बाहर जाना पड़े। फिलहाल भवन हैंडओवर होने के बाद स्टूडेंट्स बेहद उत्साहित है।

2 िदसंबर को प्रकाशित खबर।