रायगढ़| कलेक्टरने नगर पंचायत घरघोड़ा के लिए नायब तहसीलदार घरघोड़ा अमित बेक को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। पूर्व में नगर पंचायत घरघोड़ा के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर अनुपम तिवारी को नियुक्त किया गया था, जिसे संशोधित कर श्री बेक को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।