- Hindi News
- कलेक्टर ने कहा अक्टूबर के अंत तक पूरा करो हॉस्टल का निर्माण
कलेक्टर ने कहा अक्टूबर के अंत तक पूरा करो हॉस्टल का निर्माण
साइट अभियंता को एप्रोच रोड जल्द बनाने के दिए निर्देश
भास्करन्यूज|रायगढ़
सोमवारको स्व. लखीराम स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर मुकेश बंसल ने धीमी गति से चल रहे निर्माण के कारण साइट अभियंता की क्लास ली। कलेक्टर ने कहा कि कालेज के स्टाफ के लिए भवन और छात्रावास का निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा करो। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता साइट इंचार्ज से कलेक्टर ने कालेज भवन के लिए एप्रोच रोड को भी जल्द बनाए जाने के लिए कहा। श्री बंसल ने मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापकों से भी चर्चा कर उनकी समस्याएं सुझाव सुने। मेडिकल कालेज में इस साल प्रवेश के लिए मेडिकल कांउसिल आफ इंडिया द्वारा 50 सीट की अनुमति दी गई है। कॉलेज में एडमिशन पूरा कर लिया गया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा पूर्ण हो चुकी है एवं द्वितीय वर्ष की पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
कबीर चौक तक होगा विस्तार
मरीन ड्राइव का विस्तार केलो नदी के बाएं तट में चक्रधर नगर पुल के निचले हिस्से से लेकर कबीर चौक तक किया जाएगा। इसकी लंबाई 1320 मीटर होगी। नदी के बाए तट की ओर 1320 मीटर लंबाई वाली फोरलेन सड़क, आरसीसी रिटेनिग वाल, एनीकट, पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। मरीन ड्राइव विस्तारीकरण कार्य के तहत 15 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क के साथ ही इसके दोनों ओर
फुटपाथ का निर्माण कराया गया है।
76 लाख होंगे खर्च
इससेपहले कलेक्टर ने रविवार को कयाघाट पहुंच कर वहां सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया था। नगर निगम द्वारा कायाघाट के जीर्णोद्धार, विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 76 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे शहर सहित जूटमिल इलाके के लोगों को छठपूजा एवं स्नान आदि के लिए सुविधा मिल सके। छठपूजा के दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। इन कार्यों के लिए टेंडर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।