- Hindi News
- हॉस्पिटल में साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
हॉस्पिटल में साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
रायगढ़|कलेक्टर मुकेशबंसल ने रविवार को सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक तथा लेबोरेट्री सहित वार्डों के जीर्णोद्धार कार्य का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मेडिकल वार्डों का मुआयना कर वहां इलाज के लिए भर्ती मरीजों से चिकित्सा सुविधा एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा सुबह-शाम नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है साथ ही दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध हो रही है।