- Hindi News
- देवी दर्शन में नहीं होगी परेशानी पैसेंजरों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
देवी दर्शन में नहीं होगी परेशानी पैसेंजरों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
रायगढ़|नवरात्रि मेंट्रेनों पर लोकल यात्रियों का दबाव कम करने के लिए रेलवे पैसेंजरों में अस्थाई कोच लगाएगी। नौ दिनों तक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए डोगरगढ़, बिलासपुर और चांपा जाते है। इस दौरान ट्रेनों में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके मद्देनजर रेलवे इस बार दोनों ट्रेनों में एक अस्थाई कोच लगाने का फैसला लिया हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस बार नवरात्रि में दोनों तरफ से गुजरने वाली दोनों पैसेंजरों मेंं यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है। इसके लिए मंगलवार से आने वाले टाटा-झारसुगड़ा गोदिया-झारसुगड़ा पैसेंजरों में अतिरिक्त कोच लगाकर रायगढ़ भेजा जाएगा। इसका लाभ चंद्रपुर में देवी दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। नवरात्रि शुरू होते ही नगर में काफी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते। इसी के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। दोनों ट्रेनों में यह सुविधा पूरे नौ दिनों के लिए रेलवे की ओर से दी जा रही है। इसके अलावा डोगरगढ़ में सभी सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है।