पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुजी या बबलू पर दांव खेल सकती है बीजेपी

गुरुजी या बबलू पर दांव खेल सकती है बीजेपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाभाजपा की चुनाव समिति और कोर कमेटी आज दिन भर बैठकों में व्यस्त रही। होटल श्रेष्ठा में हुई बैठक में नगर निगम रायगढ़ समेत नगर पालिका नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची बनाई गई।

नगर निगम को छोड़ कर सभी नगरीय निकायों के वार्ड प्रत्याशियों के नाम का एेलान दो-तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, जबकि नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों के नाम संभागीय समिति को भेजे जाएंगे। महापौर की टिकट हालांकि रायपुर में फाइनल होगी लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी महावीर चौहान गुरुजी और राजेंद्र कछवाहा में से किसी एक को महापौर उम्मीदवार के रूप में मैदान पर उतार सकती है। दरअसल एक बार स्थगित होने के बाद दोबारा चुनाव घोषित हुए, समय इतना कम बच गया कि तो पार्टी पदाधिकारी ज्यादा माथापच्ची कर रहे हैं और ही संभावित जोर आजमाइश करते दिखे।

भारतीय जनता पार्टी के संभावित पार्षद प्रत्याशियों का सूची पेज 18 पर पढ़ें।

परिसीमन से बदले समीकरण और वार्ड आरक्षण में फंसे होने के साथ ही कुछ सीनियर पार्षदों को टिकट मिलने में दिक्कत हो सकती है उनमें सभापति सुरेश गोयल, कांग्रेस से भाजपा में आए अनूप रतेरिया, बब्बल पांडेय, दिबेश सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ होंगे। जिनको ज्यादा मुश्किल नहीं होगी उनमें सुभाष पांडेय, पंकज कंकरवाल, कौशलेष मिश्रा, आशीष ताम्रकार, सीनू राव, सुषमा खलखो आदि लोग शामिल हैं।

बीजेपी सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में पार्टी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। महापौर महेंद्र चौहथा हालांकि कॉन्फिडेंट नजर रहे हैं लेकिन टिकट महावीर चौहान गुरुजी राजेंद्र कछवाहा बबलू में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। विधानसभा लोकसभा के प्रदर्शन के बाद विधायक रोशनलाल मजबूत हुए हैं। संगठन के साथ ही उनकी राय टिकट वितरण में अहम होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल और गुरुपाल भल्ला को महापौर प्रत्याशी में ज्यादा रुचि नहीं है ये चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पार्षद उनके खेमे से बनें। इसके साथ ही पार्टी के किसी भी धड़े या दिग्गज की पसंद चौहथा नहीं हैं। जबकि महावीर चौहान गुरुजी को विधायक का पूरा समर्थन है और संगठन के कुछ लोगों की पसंद राजेंद्र कछवाहा बताए जा रहे हैं। अगर गुरुजी की राह में कोई बड़ा रोड़ा भी गया तो राजेंद्र कछवाहा बबलू बाजी मार सकते हैं।

वरिष्ठ पार्षदों की मुश्किल

कान्फिडें