निगम ने खरीदा चलित टायलेट
रायगढ़|नगर निगमद्वारा करीब सात लाख रुपए की लागत से दो चलित शौचालय वाहन खरीदा गया है। इन दोनों वाहनों का उपयोग जिले में आयोजित होनी वाली कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। जिले में चक्रधर समारोह, जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता, रामलीला मैदान में राज्योत्सव सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भारी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में पहुंचते है, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर शौचालय नहीं होने की वजह से लोग जहां तहां शौच कर सिर्फ पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं, बल्कि महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जब भी कोई बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहां नगर निगम की दोनों चलित टायलेट वाहन मौके पर मौजूद रहेंगे। इससे शौच करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लोग इन दोनों वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। जिसमें टायलेट की सारी सुविधाएं मौजूद है। निगम कमिश्नर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं को ध्यान में रख कर दो चलित शौचालय वाहनों की खरीदी की गई है।