- Hindi News
- जन आकांक्षाओं को पूरा करने जारी रहेगा संघर्ष: रोशनलाल
जन आकांक्षाओं को पूरा करने जारी रहेगा संघर्ष: रोशनलाल
रायगढ़|भाजपा विधायकरोशनलाल के विधायकी के एक वर्ष पूरा होने पर मार्निंगवाक एसोसिएशन ने सुनील लेन्ध्रा के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक रोशन लाल ने कहा कि विकास के प्रति उनकी जवाबदेही हमेशा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है, जिसका लाभ आने वाले समय में पूरे जिलेवासियों को मिलेगा। जिंदल हास्पिटल में एमआरआई. जांच की सुविधा मुहैय्या कराने हेतु वे प्रयासरत है जिससे लोगों को रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। रायगढ़-सारंगढ़ के लिए सराईपाली टू लेन सड़क की मंजूरी से रायपुर पहुंचना आसान हो जाएगा। रायगढ़-खरसिया होते हुए बिलासपुर एवं रायगढ़ से पत्थलगांव टू लेन सड़क मंजूरी के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी उन्होंने इस दौरान दी। संस्था एमडब्लूएस. ने विधायक से कोड़ातराई में प्रस्तावित नये एयरपोर्ट का नामकरण स्व. सेठ किरोड़ीमल के नाम से करने की मांग की। इस अवसर पर सुनील लेन्ध्रा, विमल मित्तल, सुनील मोदी, किशन, हरेन्द्र(बबलू), कमल शर्मा, कल्पेश पटेल, दीपक अग्रवाल, मनीष कंकरवाल, पुरूषोत्तम, चिंटू अग्रवाल, अनिल गर्ग, सरस गोयल आदि उपस्थित थे।