योग शिविर का आयोजन
रायगढ़| योगशिक्षिका श्रेया अग्रवाल के निर्देशन में 8 दिसंबर को किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर लगवाया गया। कालेज की छात्राओं को संस्कार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिये कालेज की प्राचार्य डा. रीना मजुमदार के निर्देशन में प्रशिक्षणर्थियों को श्रेया अग्रवाल ने कालेज की छात्राओं को योग के प्रति जागरूक कर प्रशिक्षित किया। प्रोफेसर डा. सुषमा तिवारी, प्रो. केसी कछुवाहा, डा. प्रीति सिंह सहित कालेज की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं आगे भी कार्यक्रम को चलाने की आवश्यकता बताई गई। इस आयोजन में छात्र संघ के अध्यक्ष आकांक्षा पटनायक, उपाध्यक्ष साक्षी मोदी, शिल्पी अग्रवाल, प्रियंका रामटेके का विशष योगदान रहा।
एवं अन्य सहयोगी वंदना मूलानी, आरती शर्मा, दिव्या अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, प्रियंका राय आदि का विशेष योगदान रहा।