पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर से हाई स्कूल खुलवाने लगाई गुहार

कलेक्टर से हाई स्कूल खुलवाने लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|लैलूंगा ब्लाकके ग्राम गंजपुर के दर्जन ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में गांव में हाई स्कूल खोलने की मांग की है। गांव के धजाराम, मनबोध, चनेशराम, चतुर साय, सुखसिंह, भानु, जानकी, बंशीधर, सनतराम सहित दर्जनों लोगों ने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में लिखा है कि उनके गांव में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय संचालित है लेकिन हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी की शिक्षा के लिये 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है। छात्र तो किसी तरह अलग-अलग संसाधनों से यह दूरी तय कर पढ़ाई के लिये पहुंच रहें है लेकिन छात्राओं के लिये यह दूरी भारी साबित हो रही है। ऐसे में उनमें पढऩे की ललक होनें के बाद भी वे आगे की शिक्षा ग्रहण नही कर पा रही है।