पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन बिछाने के काम में आई तेजी

पाइप लाइन बिछाने के काम में आई तेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 जोनों में कुल 55 हजार किमी पाइप बिछाना बाकी

तैयारी 69 हजार मीटर पाइप लाइन की

बारिशके दौरान काम बंद होने पर विभाग ने ठेकेदारों से पाइप लाइन की तैयारी पूरी करा ली है। इसके तहत कुल 69 हजार मीटर पाइप बिछाया जाना है।

देरसे शुरू हुआ काम

पाइपलाइन का 2011 से शुरू किया जाना था, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते टेंडर नहीं हो सका और कार्य जून 2014 से शुरू किया गया है। चार माह में काम का एक तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया गया है।

एक तिहाई काम पूरा

^पाइपलाइन का काम देर से शुरू किया, इसके बावजूद हमने चार माह में एक तिहाई काम पूरा कर लिया है। यह काम निर्धारित समय तक पूरा कर लिया जाएगा।\\\'\\\' केएसकरसोलिया, कार्यपालनअभियंता पीएचई

भास्कर न्यूज | रायगढ़

शहरमें लंबे अरसे से अटकी जल आवर्धन योजना के तहत पाइप बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बनाए गए पांच जोनों में लगभग 84 किलो मीटर पाइप लाइन बिछाया जाना है। अब तक विभाग द्वारा कुल 30 किमी यानी एक तिहाई काम पूरा कर लिया गया है। 54 किमी का काम अभी भी बाकी है। इस योजना के तहत एक हिस्से का काम शुरू करने के लिए पीएचई को 9 अक्टूबर तक का समय दिया गया है वहीं योजना को दिसंबर 2015 तक पूरा किया जाना है।

रायगढ़वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई जल आवर्धन योजना में कई अड़चने आई हैं। अब तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इसके लिए नगर के चार जोन में टंकियों का निर्माण कर किया है। जूटमिल क्षेत्र में टंकी का निर्माण जारी है। पाइप लाइन से विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का काम महत्वपूर्ण है और इसमें तेजी आई है। विभाग ने अबतक केवल तीन जोनों में यह काम शुरू किया है और लगभग 30 किलोमीटर तक का पूरा कर लिया गया है। जोन एक चक्रधर नगर में मात्र 11 हजार मीटर, कोतरा रोड, जोन तीन में 15 हजार मीटर जोन चार सर्किट हाऊस में लगभग 14 हजार मीटर पाइप बिछाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि जोन दो चक्रधर नगर जाेन पांच सर्किट हाऊस में अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। विभाग के अधिकारी काम की गति को देखते हुए समय से पहले काम पूरा करने की बात कर रहे हैं।

मीटर

कोतरा रोड

9609

जोन

मीटर

सर्किट हाउस

13849

जोन

मीटर

सर्किट हाउस

15550

जोन

चक्रधरनगर

20344

जोन

मीटर

चक्रधरनगर

9979

जोन