पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर काट देते लाइन तो नहीं झुलसता मजदूर

समय पर काट देते लाइन तो नहीं झुलसता मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोइरदादरनिवासी महेश त्रिपाठी ने पूंजीपथरा स्थित स्केनिया स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी पर विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। नियम कानून को दरकिनार करने की वजह से ही पिछले दिनों एक विद्युतकर्मी हादसे का शिकार बन गए। वह बिना बिजली गुल किए ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे वह 33 केवीए की हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विद्युत सुरक्षा विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके नेताम को जिम्मेदार बताते हुए, कलेक्टर मुकेश बंसल से शिकायत की है। शिकायकर्ता ने दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की है।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को बताया है कि कृष्ण कन्हैया 24 साल स्पेनिया स्टील एंड पावर लिमिटेड के इलेक्ट्रिकल विभाग में काम करता है। युवक पिछले 31 अगस्त की शाम 4 बजे रीडिंग लेने के लिए 33 केवी की एचटी लाइन वाले ट्रांसफार्मर में बिना विद्युत सुरक्षा के नियमों का पालन किए ही इलेक्ट्रिकल विभाग के जीएम हरेराम सिंह की उपस्थिति में चढ़ा था। इसी दौरान युवक एचटी लाइन की चपेट में गया और गंभीर रुप से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए गए है कि कंपनी के संचालक नरेंद्र मिश्रा द्वारा अपने प्लांट में नियम कानून को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है।

वहीं उनका आरोप है कि अगर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा कड़ाई से नियमों का पालन करवाया जाता तो यह हादसा नहीं होता। शिकायतकर्ता ने दोनों ही अधिकारियों पर मामले में लेन देन का आरोप भी लगाया है। विद्युत सुरक्षा अधिकारी श्री नेताम पर जहां प्रति महीने 25 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है तो वहीं औद्योगिक सुरक्षा विभाग के श्री द्विवेदी पर इस मामले में 25 हजार रुपए लेकर मामला दबाने का आरोप है। दोनों ही अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए स्पेनिया स्टील कंपनी को बंद करने की मांग करते हुए संचालक नरेंद्र मिश्रा इलेक्ट्रिकल विभाग के जीएम पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की है।

22 अगस्त तक लाइन काटने के दिए गए थे आदेश

छत्तीसगढ़राज्य विद्युत मर्यादित विभाग के मुख्य विद्युत निर