212 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण
रायगढ़| बंदियोंको बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाए जाने के प्रयास में जेल प्रशासन, जिला जेल रायगढ़ के आग्रह पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय परीक्षण के साथ मेडिकल किट सहित कैंप लगाए गए। उक्त शिविर पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक चला। स्वास्थ्य शिविर में 198 पुरुष एवं 14 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. विनोद नायक, डॉ. जे.के.चौधरी, डॉ. विद्याभूषण, शिव लाल यादव एवं जेल अधीक्षक जीएस सोरी उपस्थित थे।