पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षण शिविर के तिथि में संशोधन

परीक्षण शिविर के तिथि में संशोधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| नि:शक्तसामर्थ्य विकास योजना में नि:शक्तजनों को परिचय पत्र, पास बुक, प्रमाण पत्र तैयार करने एवं कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदाय करने के लिए जिला स्तर पर 15 से 22 सितंबर तक किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। समाज कल्याण विभाग के श्री पटेल ने बताया कि 15 सितम्बर को जनपद पंचायत रायगढ़ एवं पुसौर के 161 नि:शक्त मरीजों का जांच कर परिचय पत्र जारी किया किया गया। 16 को खरसिया, 17 को सारंगढ़, 18 को बरमकेला एवं 19 को जनपद पंचायत घरघोड़ा एवं तमनार के नि:शक्तजनों का परीक्षण किया जाएगा। 20 सितम्बर को लैलूंगा एवं 22 को धरमजयगढ़ के नि:शक्तजनों का परीक्षण किया जाएगा। सभी जनपद पंचायत के नि:शक्तजनों का परीक्षण किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में होगा।