पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण की मंजूरी मिलने के पहले कांग्रेसियों की आपत्ति

निर्माण की मंजूरी मिलने के पहले कांग्रेसियों की आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की आगामी सामान्य सभा की बैठक में न्यू मार्केट के दुकानदारों को निर्माण की मंजूरी पर कांग्रेसियों ने पहले ही पानी फेर दिया।

सोमवार को कलेक्टर समेत निगम आयुक्त, महापौर सभापति सभी को ज्ञापन देकर निर्माण की अनुमति पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया। नगर के न्यू मार्केट में नगर निगम की 26 दुकानें संचालित है। इन दुकानदारों ने काफी समय पहले दूसरी मंजिल बनाने की मांग महापौर से की थी, लेकिन सदस्यों की सहमति नहीं मिलने से पहले भी इस प्रस्ताव को रोक दिया गया।

अब अपने अंतिम समय में महापौर महेन्द्र चौहथा ने प्रस्ताव को पास कराकर सामान्य सभा में रखने की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन कांग्रेसियों ने प्रस्ताव सभा में आने के पूर्व ही अपनी आपत्ति जाहिर कर दी। उन्होंने इस फैसले पर विरोध जताते हुए भूमि विकास अधिनियम का उल्लंघन बताया और नगर निगम के एमआईसी मेंबरों पर निजी हित के लिए दुकानों का विस्तार कार्य करने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि न्यूमार्केट और शंकर शुक्ल मार्केट में कुल 48 दुकानें संचालित है। 26 दुकानें न्यू मार्केट में संचालित है, जिनके लिए इस प्रस्ताव में स्वयं के खर्चे से ऊपर में एक तल और बनाए जाने का प्रस्ताव है।

आपत्ति के कारण

नगरकी गड़बड़ाती यातायात व्यवस्था पहले से ही लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। नगर निगम ने कुछ समय पहले इसी व्यवस्था के लिए ब्रिटिश काल में बने एडवर्ड स्कूल काे धरासायी कर दिया, ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने रवि शंकर मार्केट काे विस्थापितकर वहां बसाया जा सके। एक तरफ नगर निगम खुद यातायात कम करने एेसे प्रस्ताव लाती है, जिसमें स्कूल तक को नहीं छोड़ा जाता तो दूसरी तरफ वह उसी बाजार से लगे न्यू मार्केट में दूसरी मंजिल के निर्माण की मंजूरी देने की तैयारी की है।