पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनिंग विभाग के अफसरों पर वसूली का आरोप, जांच के आदेश

माइनिंग विभाग के अफसरों पर वसूली का आरोप, जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोलोगों ने माइनिंग विभाग के अधिकारी, बाबू और सुपरवाइजर पर पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत खनिज सचिव के नाम डीएम मुकेश बंसल को ज्ञापन सौंप कर की है। साथ ही शिकायतकर्ताओं द्वारा तत्काल इसकी जांच कर निलंबित करने की मांग की है। वहीं इस मामले में दो दिन उस वक्त नाटकीय मोड़ गया।

इसके साथ ही एक गुमनाम व्यक्ति ने खुद को बड़ी कंपनी का ठेकेदार बताते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है, उसने कहा है कि खनिज सचिव को शिकायत भेजने वाला व्यक्ति उसके साथ ही काम करता है और उसने गलत शिकायत की है। उसने सचिव को भेजी शिकायत वापस लेने की बात भी कही है। हालांकि कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

भेंटनहीं चढ़ाई तो गायब कर दी फाइल- शिकायतदो व्यक्तियों के द्वारा की गई है। इसमें एक व्यक्ति ने छह बिंदुओं पर शिकायत की है। पहला शिकायतकर्ता रायगढ़ निवासी पीएल रानाडे है जिसने आरोप लगाए गए हैं कि एक माह पहले पुष्पा मिनरल्स की डोलोमाइट भंडारण के लाइसेंस संबंधी आवेदन वाली फाइल कलेक्टर से विधिवत अनुमति के बाद खनिज विभाग भेजी गई। यहां फाइल गुम हो गई। आरोप है कि फाइल तैयार करने वाले बाबू को मनचाही भेंट नहीं दी गई, जिससे नाराज लिपिक ने फाइल छिपा दी। इस मामले में माइनिंग आफिसर ने तो लिपिक को कोई नोटिस दिया और ही कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने खनि अधिकारी शिवशंकर नाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि विभाग के लोगों की मनमानी के कारण पीड़ित को एक महीने तक केवल भटकना पड़ा बल्कि दस्तावेजों की छाया प्रति मांग कर पुन फाइल कलेक्टर के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजना पड़ा। दो लोगों द्वारा शिकायत भेजने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को बड़ी कंपनी को ठेकेदार बताते हुए कलेक्टर को भेजे गए एक पत्र में कहा है कि जिन लोगों ने खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है वे लोग उनके साथी हैं और उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वे सही नहीं हैं। उसने शिकायत वापस लिए जाने की भी बात कही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मुकेश बंसल ने अतिरिक्त कलेक्टर श्याम धावड़े से मामले की जांच करने के लिए कहा है।

एक्सक्लूसिव

भास्कर

^लगाए गए आरोप गलत है। हम जांच के लिए तैयार हैं। जांच में सारी बात सामने जाएगी। शिवशंकर नाग, माइनिंगअफसर

फाइल ओके कराने देनी