- Hindi News
- दिवाली शीतकालीन अवकाश पर 5 5 दिनों की छुट्टी
दिवाली-शीतकालीन अवकाश पर 5-5 दिनों की छुट्टी
प्रदेशके सरकारी स्कूलों की तरह निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी दशहरा, दिवाली की छुट्टियां एक साथ होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा डीईओ को पत्र भेज कर दशहरा, दीवाली, शीतकालीन अवकाश ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की जानकारी भेज दी है। शिक्षा विभाग द्वारा बीईओ निजी स्कूलों को पत्र जारी करते हुए स्कूलों में समान अवधि की छुट्टियां देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सूचना भी दी जा रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दिवाली से लेकर शीतकालीन तक के लिए छुट्टी की तारीख तय कर दी है। दशहरा के लिए जहां 3 दिन तो वहीं दिवाली के लिए पांच दिन, शीतकालीन अवकाश भी पांच दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन तय किया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सीएस डेहर ने डीईओ को पत्र भेज कर अवगत कराया है। अपर सचिव ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और गर्मी की छुट्टियां एक साथ होंगी। इस निर्देश की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा, लिहाजा डीईओ कार्यालय स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों पर नजर रख रहा है।
कबसे कब रहेगी छुट्टी
दशहरा
1से 3 अक्टूबर तक 3 दिन
दिवाली- 20से 24 अक्टूबर तक 5 दिन
शीतकालीन-22से 26 दिसंबर तक 5 दिन
ग्रीष्मकालीन-1मई से 15 जून तक 46 दिन