- Hindi News
- रानी सती दादी नृत्य नाटिका का भव्य मंचन 22 को
रानी सती दादी नृत्य नाटिका का भव्य मंचन 22 को
रानी सती दादी नृत्य नाटिका का भव्य मंचन 22 को
रायगढ़.अग्रवालसमाज द्वारा प्रतिवर्ष महाराजा श्री अग्रसेन जयंती को नये नये कलेवर नई तैयारियों के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष अग्रसेन जयंती में 22 सितंबर को रात्रि 7 बजे से गांधी गंज में श्री राणी सती दादी की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया जावेगा। अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अनिल रतेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आर्कषक नृत्य नाटिका पहली बार अग्रसेन जयंती समारोह में समावेश किया गया है। यह कार्य रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा करवाया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस संस्था ने विगत दिनों रायगढ़ में नानी बाई का मायरा का वृहद आयोजन कर जन मानस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अध्यक्षा अनिता अग्रवाल आशा अग्रवाल अपनी अन्य सेवा भावी धर्मपरायण सदस्याओं के साथ इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में जुटे हुए है। समिति की संतोष अग्रवाल ने बताया कि उक्त नृत्य नाटिका का मंचन कलकत्ता के संजय नवीन ग्रुप द्वारा किया जावेगा। साथ ही अग्रसेन जयंती समिति के सभी सदस्यगण इस हेतु वृहद तैयारी में लगे हुए है। शहर के सभी धर्मपरायण दादी भक्तों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उक्त कार्यक्रम की प्रायोजक राणी सती दादी सेवा समिति रायगढ़ है।