- Hindi News
- शिक्षकों की समस्या दूर करने 28 को लगेंगे शिविर
शिक्षकों की समस्या दूर करने 28 को लगेंगे शिविर
रायगढ़|जिले केशिक्षकों की समस्याएं जैसे वेतनवृद्धि, वेतन निर्धारण, अवकाश आदि की मंजूरी के लंबित मामलों के निराकरण के लिए प्रत्येक ब्लाक में 28 सितंबर को खंड स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मनिन्द्र श्रीवास्तव ने समस्त बीईओ को तय तिथि में शिविर का आयोजन करने तथा वहां स्वयं मौजूद रहकर शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए है। जिला स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर 19 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट स्थित डीईओ कार्यालय में लगेगा।