संभागीय एथलेटिक्स 27 से
खरसिया|विद्याभारती योजनानुसारसंभागीय एथलेटिक्स स्पर्धा 27 एवं 28 सितम्बर को सशिमं उमावि खरसिया में होगा। रायगढ एवं जशपुर जिले के शिशु मंदिर के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस संदर्भ में संभाग समन्वयक प्रेमलाल पटेल रायगढ़ ने व्यवस्था संबंधी आवश्यक बैठक ली। उचित दिशा निर्देश देते हुए स्पर्धा को सुचारु रुप से संचालन के लिए आचार्यों को दायित्व दिया
इस प्रतियोगिता में दोनों जिले के 19 विद्यालय के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिसमें दौड़,कूद, एवं फेंक की प्रतियोगिता होनी है।