पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता के इनकार पर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया बच्चा

पिता के इनकार पर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया बच्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशनपरिसर में मंगलवार सुबह दयालू सतनामी नामक 15 वर्ष बालक जीआरपी को घूमता मिला। जीआरपी ने उसे पकड़ कर पूछताछ की और उसके परिजन को बुलवाया। पिता सुखराम ने अपने ही बेटे को घर ले जाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। नगर के कया घाट जूटमिल क्षेत्र में रहने वाला दयाराम एक दिन पहले साेमवार को अपने घर से भाग गया था। आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद उसने स्टेशन पर ही रात काटी। सुबह उठकर प्लेटफार्म पर ही घूम रहा था, उसी दौरान जीआरपी के जवानों की नजर उस पर पड़ी।

उन्होंने उसे पकड़ कर थाने पर लाया और पूछताछ की। पूछने पर दयाराम ने अपने पिता का नाम पता कयाघाट जूटमिल बताया। परिजन के इनकार के बाद पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।