पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नजूल जमीन के कब्जे पर बवाल

नजूल जमीन के कब्जे पर बवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डक्रमांक 29 केलो विहार कॉलोनी में करीब चार डिसमिल नजूल जमीन है। वार्ड पार्षद की इस जमीन पर नजर है, पिछले कुछ दिनों से इस पर कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया है। जब वार्ड के लोगों ने आज इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद वार्ड पार्षद संजना शर्मा और दूसरा पक्ष एक दूसरे पर सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। मोहल्ले के लोग इस बात की शिकायत लेकर चक्रधरनगर थाने पहुंचे तो कांग्रेसी पार्षद भी अपने समर्थकों को लेकर काउंटर रिपोर्ट के लिए वहां पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

वार्ड में मंदिर के पीछे पड़े जमीन विवाद लम्बे समय से चल रहा है। पहले इस जमीन पर पार्षद ने वार्डवासियों की सहमति से उस पर सामुदायिक भवन बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन उस पर धीरे-धीरे कब्जा करने लगी, जब तक लोगों की समझ में पूरी बात आती उसने एक छोटा सा कमरा भी बनवा लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पार्षद ने शुक्रवार रात को स्पॉट में आकार लोगों को धमकी देकर चली गई। इसकी सूचना उन्होंने सुबह चक्रधर नगर थाने में की और अपने घर चले गए, जैसे ही सभी अपने घर पहुंचे पार्षद अपने महिला समर्थकों के साथ स्पॉट पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान उसने किरण कुर्रे और उसके घर वालों की जमकर पिटाई की। झगड़ा खत्म होते ही लोग दोबारा चक्रधर नगर थाना पहुंच गए। इसी दौरान पार्षद तक थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और एक-एक कर दोनों की बाते सुनी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। -शेषपेज 16





पीड़िताका आरोप है कि सप्ताह भर पहले भी पार्षद ने गाली गलौच करते हुए धमकी दी थी। इस पर पीडि़ता ने शिकायत करने अजाक थाने में फरियाद लेकर गई थी, तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने स्टॉफ नहीं होने का हवाला देते हुए। शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

पहले भी हुआ था विरोध

नजूलभूमि पर पार्षद संजना शर्मा द्वारा पिछले एक साल से कब्जा करने का कथित रूप से प्रयास किया जा रहा है। उक्त जमीन के सामने रहने वाले एक परिवार ने विरोध किया था। तो खुद को जनप्रतिनिधि का हवाला देते हुए। जमीन पर कब्जा करने की बात कही थी।

22 को जारी हुआ स्टे-आर्डर

जमीनपर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने नजूल अधिकारी ने एक