पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मोहल्लों में कैंप लगा कर देंगे पेंशन

अब मोहल्लों में कैंप लगा कर देंगे पेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकोंमें विड्राल फॉर्म भरना, टोकन लेना, लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करना अब इन दिक्कतों से सामाजिक सहायता के पेंशनरों को जल्द निजात मिलने वाली है। प्रदेश के अन्य जिलों समेत रायगढ़ नगर निगम के पेंशनरों को दो महीने के भीतर बायोमैट्रिक सिस्टम के जरिए पेंशन मिलने लगेगी। बैंक का कैशियर बायोमेट्रिक मशीन में पेंशनर के अंगूठे का निशान लेगा और पेंशन की राशि देगा।

इस व्यवस्था से फर्जी पेंशनरों पर रोक लगेगी, साथ ही बैंक पेंशनर, दोनों का वक्त बचेगा। इस तरह के हितग्राहियों की संख्या रायगढ़ नगर निगम में करीब आठ हजार 300 है। जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा सहायता पेंशन के हितग्राहियों को अब वार्ड में ही पेंशन राशि मिल जाएगी। इसके लिए नगर निगम किसी एक बैंक के साथ करार करेगी। इस बैंक प्रबंधन को भी हितग्राहियों को वार्ड वाइज सूची दी जाएगी। इसके बाद पेंशन की राशि देने के लिए बैंक अपने यहां सभी हितग्राहियों का खाता खोलेगी। हर महीने शहर के सभी वार्ड मेंं जाकर राशि देगी। इसके लिए बैंक वार्ड में बायोमैट्रिक मशीन, स्वैप कार्ड लेकर जाएगी। पेंशन हितग्राहियों का अंगूठा लगवाएगा और राशि देगी। पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था एेन नगरीय निकाय के चुनाव से पहले शुरू की जा रही है, इसलिए इसे चुनावी हथकंडे के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि इसके कई फायदे होंगे। हर पेंशनर का सत्यापन होगा और फर्जी पेंशनरों की संख्या स्वतः घट जाएगी। पेंशनरों बैंक, दोनों का समय बचेगा।



हितग्राहियोंको पहले ऐसे

नगरनिगम क्षेत्र के करीब 8 हजार से भी अधिक हितग्राहियों को अब तक सामाजिक सहायता पेंशन की राशि शहर के 21 बैंकों 7 मुख्य उप पोस्ट ऑफिस के जरिए राशि मिलती थी। सभी का खाता खुला हुआ था। जिन्हें महीने में एक बार पेंशन की राशि मिलती थी। मगर इसके लिए कई बार बैंक पोस्ट आफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। कभी पेंशन राशि खाता में नहीं डाले जाने तो कभी सर्वर डाउन होने से परेशानी होती थी।

^सामाजिक सहायता के पेंशनरों को बायोमैट्रिक सिस्टम से पेंशन का भुगतान करने के लिए 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है। शासन का आदेश मिलते ही इसे लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था तय समय पर शुरू हो जाए। इसके लिए समीक्षा बैठक रखी जाएगी। बैंक डाकघरों में इससे आमतौर पर होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। प