पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेलादुला कालोनी में बेची जा रही शराब

बेलादुला कालोनी में बेची जा रही शराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलादुलाऔर कयाघाट के इलाके की महिलाओं ने कॉलोनी में शराब बिक्री से परेशान होकर सोमवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया है और नए आबकारी सीजन में इन दुकानों को बंद करने अल्टीमेटम दिया है।

सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्यां में महिलाएं शराब विरोध को लेकर पहुंची थी।कयाघाट और बेलादुला की रहने वाली करीब 200 से अधिक महिलाएं शराब बंद करने के नारे के साथ कलेक्टर को आवेदन देने पहुंची लेकिन कलेक्टर की अनुपस्थिति में महिलाअों ने एडीएम श्याम धावड़े को ज्ञापन सौंपा। अलग अलग जत्थों में पहुंची महिलाओं ने बताया कि कयाघाट में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है।जिससे दिन भर यहां शराबियों का झुंड लगा होता है और शराबियों की अश्लील फब्तियों से युवतियों एवं महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। बेलादुला निवासी महिलाओं ने बताया कि दो स्कूलों के बीच की मदिरा दुकान को बंद करने के लिए इससे पहले भी लोगों ने आवेदन दिया था लेकिन आज तक बंद नहीं हो सकी है।

नाराज महिलाओं ने आबकारी आयुक्त को अल्टीमेटम देकर इसे हर हाल में बंद करने की बात कही है। सौंपे गए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया है कि यदि नई आबकारी टेंडर में इसे बंद नहीं किया जाता है तो फिर उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।